फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने को चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए पांच हजार की सहायता दी जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। योजना के एक साल पूरे होने पर डाटा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरूआत एक जनवरी 2017 से की गई है। जब महिलाएं पहला गर्भ धारण करेंगी तो आशा और एएनएम के माध्यम से टीकाकरण कराने के साथ उनका पंजीकरण आनलाइन कराने के साथ उनका बैंक खाता खोलवा दिया जाएगा। शासन से दी जाने वाली यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। गर्भधारण के बाद जब उनका पंजीकरण हो जाएगा तो उनके खाते में एक हजार रूपये स्वास्थ्य की देखभाल के लिए भेज दिया जाएगा। तीसरे और चौथे चेकअप के बाद फिर उनके खाते में दो हजार की राशि भेज दी जाएगी। तीसरी किस्त प्रसव होने के बाद के बाद जब जच्चा बच्चा की टीका लग जाएगा तो उनके स्वास्थ्य का डिटेल आनलाइन करने के बाद शेष दो हजार की राशि उनके ख्राते में भेज दी जाएगी। सीएचसी और पीएचसी पर वाल पेंटिंग कराकर इसके लिए सभी को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं का पंजीकरण कराने के बाद उन्हें एक कार्ड बनाकर दिया जाएगा। जिस पर हर बार चेंकिंग की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा सेल्फी और फेस बुक के जरिए इस योजना की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें