फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व में भारतीय संस्कृति की है एक अलग पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। भारतीय संस्कृति, वेशभूषा व संस्कार के कारण भारत पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है। पूरा विश्व भारत की संस्कृतियों का लोहा मानता है। यह बातें इटली में शिक्षा जगत से जुडी एड्रिना लोम्बार्डो व मडलेना मुसो ने क्षेत्र के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सखवट में कही। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा भारतीय वेश भूषा, त्यौहार, फसलें, अनेकता में एकता आदि को चित्रित किया था। मडलेना मुसो एवं एड्रिना लोम्बार्डों ने इन चित्रों को खूब सराहते हुए अपने कैमरे में कैद किया और बच्चों को पुरस्कृत भी किया। बातचीत के दौरान बताया कि जिस ढंग से स्कूल के छोटे बच्चों में अपनी संस्कृति को दर्शाया वह बहुत ही शानदार है। हम भारत में पहली बार आए है लेकिन यहाँ का दृश्य विदेशों से कही बेहतर है। पेंटिंग प्रतियोगिता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पेंटिंग के लिए समृद्धि सिंह, तथा अनेकता में एकता की पेंटिंग के लिए प्रियांशु यादव को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रबंधक डा. घनश्याम सिंह ने मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश सिंह, सुधा सिंह, संतोष कुमार, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें