फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा समाप्त, नही पूरा हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत सेक (सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना) सूची 2011 के अलावा छूटे पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए सर्वे का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जबकि यह कार्य 31 अगस्त तक पूरा किया जाना था। सर्वे कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित तिथि समाप्त होने के छह दिन पूर्व सर्वे प्रारूप उपलब्ध कराया गया है। जिससे सर्वे का कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो पाया है।
केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत योजना का संचालन किया गया है। जिसके तहत एक लाभार्थी को सात लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें कुल 1350 बीमारियों का उपचार होगा। जिसमें नार्मल डिलेवरी से लेकर कैंसर आदि बीमारियों का उपचार होगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना 2011 में शामिल गरीबों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया है। सरकार द्वारा ऐसे गरीबों की सूची भी जिले में भेज दी गई है। जिसमें एक लाख 60 हजार 447 ग्रामीण और 23 हजार 885 लाभार्थियों की सूची भेजी गई है। जिसका सर्वे आदि कराकर लाभान्वित करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम मेें प्रदेश सरकार द्वारा उक्त सूची के अलावा छूटे पात्र लाभार्थियों को भी इस योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए ऐसे लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश दिया है। ऐसे लाभार्थियों के चयन के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। सचिवों से इन लाभार्थियों के सर्वे का कार्य कराना शुरू किया गया। लेकिन तय तिथि तक सर्वे का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके पीछे सर्वे करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे फार्म तिथि समाप्त होने के छह दिन पूर्व ही उपलब्ध कराया गया है। जिससे सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इनसेट:
पात्रता
जौनपुर। सरकार द्वारा पात्र लाभार्थियों का चयन करने के लिए पात्रता भी निर्धारित की गई है। जिसमें ऐसे परिवार जिसकी मुखिया महिला हो, 16 से 59 आयु वर्ग का कोई पुरुष सदस्य न हो, एक कमरे का कच्चा मकान हो, दिव्यांग सदस्य हो एसी व एसटी श्रेणी के परिवार, छोटी मोटी मजदूरी करने वाले भूमिहिन परिवार, जिनके पास कोई आश्रय न हो, भिक्षा से आजीविका चलाने वाला परिवार, आदिकालीन जनजातीय परिवार व बधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए श्रमिक आदि है।
विज्ञापन

कोट:
सेक सूची के अलावा छूटे परिवारों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 31 अगस्त तक किया जाना था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 अगस्त को सर्वे प्रारूप फार्म उपलब्ध कराया गया है। जिससे निर्धारित समय तक सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका है।
दयाराम
जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें