फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी शिक्षक आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतिम तीसरे दिन खराब मौसम के बाद भी हजारों हजार की संख्या में कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक अपने कार्यालय में हस्ताक्षर बनाकर काम नहीं किया। कलेक्ट्रेट स्थित सभास्थल पर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के सद्बुद्धि के लिए बुद्वि- शुद्वि यज्ञ किया गया। इसमें भारी संख्या में कर्मचारी शिक्षकों ने आहुति देकर सरकार की सदबुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
सभा में विकास भवन, कोषागार, कृषि, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, चिकित्सा, शिक्षा, चकबंदी, ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी, सूचना, प्राथमिक शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शिक्षक, जिला पूर्ति, सिंचाई, वाणिज्यकर, आईटीआई, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक, राजस्व लेखपाल, राजस्व संग्रह अमीन, खाद्य एवं रसद, सफाई कर्मचारी, निर्वाचन, होमगार्ड आदि विभागों के कर्मचारी कलेक्ट्रेट स्थित सभा स्थल पर एकत्रित हुए। जहां सभा की अध्यक्षता पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंच के जिला संयोजक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में आठ अक्टूबर 18 को लखनऊ चलने का संकल्प कराया। साथ ही प्रदेश एवं केंद्र सरकार से शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। परिषद के संरक्षक सीबी सिंह ने कहा कि पेंशन हमारा हक है। इसे सरकार बिना कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक से वार्ता किए एक पक्षीय तरीके से रोका गया है। सभा को चंद्रशेखर सिंह, आरपी पांडेय, राजबली यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के संतोष कुमार सिंह, जिला मंत्री रमाशंकर पाठक, संजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, मेवालाल, अशोक कुमार मिश्र, अरुण कुमार यादव, रमेश त्रिपाठी, रामदुलार यादव, इंद्रेश यादव, अनिल कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, प्रमोद दुबे, दिवाकर गौतम आदि ने सभा को संबोधित किया। संचालन केडी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों ने शिक्षण कार्य का किया बहिष्कार
मडियाहूं। पीजी कॉलेज में फुपुक्टा के आह्वान पर शुक्रवार को वित्तपोषित एवं स्ववित्तपोषित शिक्षक संगठनों ने बैठक कर संघ के आह्वान पर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। इकाई के अध्यक्ष इष्टदेव पांडेय एवं डा. सुशील मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। बैठक में राज्यमंत्री डा. अजय वर्मा ने राज्य कर्मचारी महासंघ का समर्थन करते हुए फुपुक्टा के निर्देश पर बांह पर काली पट्टी बांध कर पठनपाठन कार्य का बहिष्कार करने का प्रस्ताव रखा। इसका सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। महासंघ की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षकों ने शुक्रवार को शिक्षण कार्य को बहिष्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें