फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। ब्लाक मुख्यालय पर कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बुधवार को धरना कर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को नामित तीन सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंप कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। डीएम को नामित ज्ञापन ने सेक्रेटरी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बीडीसी सदस्य राजकुमारी देवी के पुत्र राना यादव अपनी बहन की शादी अनुदान के फार्म का सत्यापन कराने गए तो उनसे पैसों की मांग की गई। धन न देने पर सेक्रेटरी द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए आवेदन पत्र को फाड़ दिया गया। समीदशाह ने कहा कि तमाम योजनाओं के लिए आए धन का बन्दर बांट किया जा रहा है। ब्लाक मुख्यालय पर जमकर कमीशन खोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में खुली बैठक न बुलाकर मनमाने तरीके से कार्य का संचालन किया गया जा रहा है। इस मौके पर विकास सिंह, संजय यादव, राना यादव, नियाज अली, संतलाल, राकेश यादव, बृजेश, राजू यदुवंशी,गिरीश चन्द्र मौर्य,लालमनि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें