सुरेरी।विकासखंड रामपुर के ग्राम सभा भदखिन में छठवें दिन बुधवार को भी जांच अधिकारी ने जांच की । इस दौरान लाभार्थियों के बयान के बाद पूर्व प्रधान का भी बयान दर्ज किया। पूर्व प्रधान ललित ने अपने बयान में वर्तमान प्रधान के पति को अपना संरक्षक बताया।वहीं विकास कार्य के किसी भी जानकारी से अनभिज्ञता जताई । इन सब की जानकारी पूर्व प्रधान ललित कुमार ने गांव के वर्तमान प्रधान के पति कैलाश यादव को होना बताया। साथ ही कार्रवाई रजिस्टर आदि लिखने का कार्य रामपुर ब्लाक स्तर पर तैनात एक बाबू द्वारा किया जाना बताया।ग्रामीणों ने जांच अधिकारी से बताया की धांधली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ग्राम प्रधान स्वयं ही विकास कार्यों के योजनाओं से खुद अनभिज्ञ है। इस संदर्भ में जांच अधिकारी एडियो एजी श्रवण कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूर्व प्रधान ललित कुमार अपने कार्यकाल के सभी विकास कार्यों से अनभिज्ञता जताएं हैं।