फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति मिलने से गरीब छात्रों की बाधित नहीं होती पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपु्र। छात्रवृत्ति विद्यार्थी के लिए आत्मबल की तरह होती है। छात्र को भरोसा रहता है कि उसकी पढ़ाई बीच में नहीं छूटने पाएगी। खास कर गरीब छात्रों के लिए तो छात्रवृत्ति अभिभावक की तरह सहयोग करती है। पैसे के अभाव में तमाम छात्र शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। कुछ छात्रों को बीच में पढ़ाई बंद करनी पड़ जाती है। ऐसे छात्रों के लिए छात्रवृत्ति वरदान साबित होती है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री रमेश सिंह का कहना है कि छात्रवृत्ति गरीब छात्रों के लिए वरदान की तरह होती है। इससे उन्हें पैसे की चिंता नहीं रहती है। समय से वह कापी, किताब खरीद लेते हैं। अपनी फीस जमा करने के साथ ड्रेस आदि की व्यवस्था आसानी से कर लेते हैं। जिसके चलते उनकी पढ़ाई में किसी तरह की बाधा नहीं आती है। गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति मुहैया कराने वाली संस्था और उससे जुड़े लोग महान होते हैं जो इस तरह की सोच रखते हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मुताबिक गरीब छात्रों की हर स्तर पर मदद होनी चाहिए। शिक्षा के लिए मेधावी और गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति मिल जाती है तो उनका भविष्य संवर जाती है। सक्षम लोगों को गरीबों की शिक्षा में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14.4 लाख की 36 छात्रवृत्तियों की घोषणा की गई है, जो सराहनीय पहल है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों के जीवन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अभिभावकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की छात्र उसे पैसे का दुरुपयोग न करने पाए। उस पैसे वह अपने पढ़ाई की जरूरतों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें