फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली खराबी के कारण घंटों नहीं बाधित रहती है आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। विद्युत उपकेंद्र सुरेरी पर मामुली खराबी के कारण बुधवार को घंटो बिजली बाधित रही। जेई के नहीं रहने बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राइवेट लाइनमैन मनमानी वसूली करते हैं। मनमाना धन नहीं पाने पर जरा सी भी तकनीकी कमी के कारण घंटों बिजली गुल कर देते हैं। मारिकपुर गांव निवासी सतीश धीवर, पिंटू धीवर, सुनील आदि ने बताया की फ्यूज उड़ जाने पर इन प्राइवेट लाइनमैनों द्वारा दो सौ से तीन सौ रूपए तक की मांग की जाती है। नहीं देने पर फ्यूज नहीं जोड़ा जाता है। अमित,राजेश,चन्द्रिका, रामखेलावन ने बताया की रात में कहीं फाल्ट हो जाने पर बार बार फोन करने पर भी कर्मचारियों फ़ोन तक नहीं उठाते। लापरवाही की शिकायत जेई व उच्चाधिकारी करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। जेई रामनारायन यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी। लाइनमैनों को बेतन नहीं मिलता जिससे कुछ पैसे ले लेते होंगे। उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन


सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के अमोध गांव में पोल सहित ट्रांसफार्मर खेत में गिरने से गांव में अंधेरा फैल गया है। सैकड़ों घरों में लोग अंधेरें में रहने को विवस हैं। प्रधान राजमणि पटेल ने बताया कि एक हफ्ते से 25 केवीए विघुत ट्रांसफार्मर खराब होकर खेत में गिरा हुआ है। जिसे ठीक कराने के लिए जेई तथा एसडीओ को जानकारी दे दी गई है। संज्ञान में होने के बाद भी उसे ठीक करने के लिए पहल नहीं की गई। जिसके कारण इससे जुडे़ गांव की विघुत गुम हो गई है। आशोक कुमार यादव, सोनू यादव, विनोद कुमार, अमरनाथ व श्यामलाल बाधित विघुत आपूर्ति व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें