जौनपुर। भाजपा जिला कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी (संगठन) एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आगामी 30 अगस्त को जौनपुर के सभी मंडलों की बैठक कराई जाएगी, जिसमें सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी, मंडल पदाधिकारी और मंडल के निवासी जिला पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त से पांच सितंबर के मध्य बूथों का सत्यापन कार्य सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक व सेक्टर बूथ संरचना प्रमुख द्वारा होगा। बूथ समिति प्रोफार्मा एव बूथ समिति कार्य विभाजन फार्म बी भरकर सात सितंबर को मंडल स्तर पर जमा कर दें। आठ सितम्बर को पुन: जिला कार्यालय पर मंडल स्तरीय बैठक में मंडल द्वारा यह फॉर्म जिला कार्यालय पर जमा करना होगा। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी बूथों पर यथाशीघ्र मण्डल अध्यक्ष बीएलए कार्यकर्त्ता बनाएं जिससे वे बूथों पर जाकर मतदाता जोड़ने एवं संशोधन में सहायता प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत बूथों पर जाकर अधिक से अधिक भाजपा से सदस्य बनाकर जोड़ें। खास तौर पर पिछड़े एवं अनुसूचित समाज से लोगों को जोड़ने का कार्य करें। पुराना सदस्यता का सत्यापन भी करें। इस बार की सदस्यता केवल बूथों पर ही होगी। इस मौके पर नन्द जी पाण्डेय, अजय कुमार सिंह, राम सिंह मौर्य, किरन श्रीवास्तव, अजीत प्रजापति, सतीश दुबे, पंकज मिश्रा, जनार्दन सिंह, महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, राम विलास पाल, पूनम विश्वकर्मा, धर्मपाल कन्नौजिया, मनोज दुबे, कोषाध्यक्ष पीयूष गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभय राय, अतुल पाण्डेय, विधानसभा प्रमुख नीरज सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल बूथ संरचना प्रमुख मौजूद रहे।