फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्तफाबाद की ग्राम प्रधान चुनी गई जूली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के एक प्रधान व दो बीडीसी पदों पर पड़े मतों की गणना मंगलवार को हुई। मतगणना ब्लाक मुख्यालय पर रिटर्निंग अफसर के देखरेख में हुई। इस दौरान सुजानगंज ब्लाक के मुस्तफाबाद में ग्राम प्रधान पद पर जूली 714 मत पाकर निर्वाचित हुई जबकि मुगराबादशाहपुर ब्लाक के वार्ड नंबर 30 के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर विमला 321 और रामनगर ब्लाक के वार्ड नंबर 87 के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मानवेंद्र सिंह ने 258 मत पाकर विजयी रहे। आरओ ने जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौपा। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

जिले के प्रधान के एक व दो बीडीसी सदस्य के दो रिक्त पद के लिए 25 अगस्त को वोट डाले गए थे। मतगणना मंगलवार को संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शुरू हुई। दोपहर तक सारे परिणाम आ गए। सुजानगंज ब्लाक के मुस्तफाबाद में ग्रामप्रधान पद पर जूली 714 मत पाकर निर्वाचित हुई जबकि 388 मत पाकर राजाराम दूसरे नंबर पर रहे। इसी क्रम में मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक के वार्ड नंबर 30 के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 321 मत पाकर बिमला ने जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुंजा को 282 मत मिला। रामनगर ब्लाक के वार्ड नंबर 87 के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 258 मत पाकर मानवेंद्र सिंह विजयी रहे। उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी रहे रंजीत सिंह को 194 मत मिला। इसके अलावां डोभी के सतमेसरा ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर विजेंद्रनाथ निर्विरोध चुने गए। इसी क्रम में खुटहन ब्लाक के वार्ड नंबर 67 के बीडीसी पद पर सरिता, मुबराबादशापुर ब्लाक के वार्ड नंबर 12 के बीडीसी पद पर राजपति व रामनगर ब्लाक के वार्ड नंगर तीन के बीडीसी पद पर मीना देवी निर्विरोध चुनी गई। सभी को आरओ द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें