फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटक रहे बिजली के तार से बड़ा हादसा होने का बना है डर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद । क्षेत्र के अहमदपुर गांव उत्तर पट्टी में वर्षों से लटक रहे बिजली के तार से ही समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। इसके चपेट में कई पशुओं की जान जा चुका है। शिकायत के बावजूद विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली का तार उपर करने की मांग की।
विज्ञापन

अहमदपुर गांव उत्तर पट्टी में वर्षों से जमीन से मात्र पांच फीट की ऊंचाई पर 440 वोल्ट का हाईटेंशन तार लटक रहा है। सौ मीटर दूरी तक लटक रहे तार से किसी वक्त भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। इसकी चपेट में आकर अभी तक तीन गाय तथा चार नील गाय की मौत हो चुकी है। मंगलवार की सुबह उक्त बिजली तार के चपेट में अमूल्य सिंह की गाय आकर मर गई। इसके पूर्व गांव के ही राघवेंद्र प्रताप व सर्वेश सिंह की गाय भी बिजली के तार की चपेट में आने मर चुकी है। विभाग के जिम्मेदार लोगों की उदासीनता से ऊब कर ग्रामीणों ने खुद मंगलवार को बांस की फल्टी के सहारे तार को सुरक्षित करने का प्रयास किया। परंतु तार की ऊंचाई नहीं बढ़ा सके।गांव के अमूल्य कुमार सिंह, सर्वेश सिंह,राघवेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शीघ्र बिजली का तार ठीक करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। अवर अभियंता निर्भीक कुमार का कहना है कि बिजली के तार को बदलने की योजना है। तार की कमी के चलते कार्य रुका हुआ है। तार आते ही इस समस्या का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें