जफराबाद। रविवार को हुई बारिश के चलते बाजार की सड़क कीच़ड से सन गई है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जौनपुर से केराकत वाया जफराबाद जाने के लिए यह एक रास्ता है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ फैल गया है। किसी तरह लोग सड़क से होकर गुजर रहे हैं। कीचड के चलते सड़क पर चलना दूभर हो रहा है। दो पहिया वाहन चालक तो आए दिन फंस जाते हैं। कीचड़ के कारण उनके कपड़े भी खराब हो रहे हैं।
विकास के नाम पर नगर पंचायत अपने स्वच्छता अभियान लाखों खर्च कर दिया लेकिन लोगों की समस्या खत्म नहीं हुई है। हकीकत तो यह है कि जफराबाद की मुख्य सड़क चलने लायक नहीं है। कागजों में भले ही स्वच्छता और सुंदरता का कोरम पूरा कर दिया गया हो लेकिन हकीकत कुछ और है। कीचड़ और गंदगी के कारण व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। रक्षा बंधन के लिए दिन तो बाजार की हालत दयनीय हो गई थी। गंदगी में आने से बचने के लिए अधिकांश लोग बाहर से खरीदारी कर त्योहार मना लिए। बीड़ नहीं होने के कारण पूरा त्योहार फीका रहा। कीचड़ के कारण दुकानदार भी ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। कुछ दुकानदारों के यहां तो ग्राहक ही नहीं पहुंचे।