फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से मारुति वैन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय बाजार मे रविवार सुबह एक कार मे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जबतक लोग आग पर काबू पाते तबतक कार धू धूकर जल कर राख हो गई। चालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

मीरगंज निवासी रवि कुमार रविवार को सुबह दस बजे अपनी कार से कानपुर बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए तैयार थे। चालक कार को गैरेज से निकाल कर सड़क पर खड़ी किया तभी अचनाक शार्टसर्किट से आग लग गई। कार धूधू कर जलने लगी। ड्राईवर भाग कर अपनी जान बचाया। कार में आग लगते ही हड़कम्प मच गया। बारिश के चलते आस पास धूल मिट्टी भी नहीं थी। लोग असहाय थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जबतक लोग आग बुझा पाते तबतक कार जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें