फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी व पेयजल की सुविधा नहीं रहने से यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रोडवेज डिपो परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं पेयजल की सुविधा नहीं हैं। जिससे रविवार को यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं सबसे अधिक महिला यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रक्षा बंधन का पर्व होने के बाद भी रोडवेज परिसर कर सफाई नहीं की गई थी। गंदगी का अंबार लगने के कारण यात्री बाहर से बसों को पकड़ रहे थे। जिससे रोडवेज के समने सड़क पर हर समय जाम लगा रहता था।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से 99 रोडवेज बसों का संचालन विभिन्न स्थानों के लिए किया जाता है। इन बसों से प्रतिदिन आठ से नौ हजार यात्री यात्रा करते हैं। लेकिन रविवार को रक्षा बंधन पर्व होने के कारण लगभग 10 से 11 हजार यात्रियों ने यात्रा की। जिसमें सबसे अधिक महिला यात्री रही। लेकिन रोडवेज डिपो परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहीं पेयजल के लिए न तो इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगा है और टंकी के पानी की भी व्यवस्था नहीं हैं। जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि यात्री रोडवेज परिसर के बाहर से ही बसों पर बैठ रहे थे। पेयजल के लिए वे रोडवेज परिसर में इधर -उधर भटक रहे थे। अंत में थक हारकर बिस्लेरी का पानी खरीद कर पीने को विवश हो रहे थे। हालत यह रही कि बसें भी बाहर से ही यात्रियों को बैठा कर रवाना हो जा रही थी। जिससे रोडवेज परिसर के सामने भी हर समय जाम लग रहा था।


रोडवेज के नवनिर्मित भवन का हैंडओवर विभाग को नहीं हुआ है। भवन हैंडओवर होने के बाद सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। रोडवेज परिसर में यात्रियों को बैठाने का निर्देश चालक व परिचालक को दिया गया है। इसमें लावारवाही करने वालों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशरी नंदन चौधरी
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें