जौनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की बैठक शनिवार को भरहूपुर में महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नौ सितम्बर को गन्ना संस्थान लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आह्वान किया।
महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि समय के साथ अपने को जो लड़ने योग्य नहीं बनाता है। उनको भविष्य के गर्भ में विलीन होना पड़ा है। एसीसी/ एसटी बिल कहीं न कहीं से सवर्ण समाज के लिए घातक है। यह सवर्ण समाज की अस्मिता का सवाल है। अब सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह के नेतृत्व में नौ सितम्बर को गन्ना संस्थान लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक क्षत्रिय समाज के लोगों को पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में विनोद सिंह, लल्लू सिंह, डाक्टर अनुज सिंह मनीष सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह बघेल, उधम सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अमित सिंह, प्रवीण सिंह सहित सैकड़ो क्षत्रिय भाई उपस्थित रहे ।