जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय चक्रप्यार अली रासमण्डल में 29 अगस्त को 10 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी एक्स जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, वैकमेट इण्डिया लिमिटेड मथुरा, ग्रीन फील्ड एचआर सर्विस द्वारा विभिन्न पदों पर नौकरी देने के लिए बेरोजागरों का चयन किया जाएगा।जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिल बेरोजगार अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई किए हैं। उनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हैं।वे इस मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। उनका चयन कंपनियों द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर, ट्रेनी आपरेटर, स्टूडेन्ट ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।