जौनपुर। जिले के एक प्रधान व दो बीडीसी पदों के लिए शनिवार को 46.18 फीसदी मतदान हुआ। मतदान सकुशल संपन्न हो गया। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए बूथों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए थे। मतदान के बाद मत पेटी को सील कर ब्लाकों में बने स्ट्रांग रुम में रख दिया गया है। स्ट्रांग रुम की रखवाली के लिए चार-चार पुलिस व सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं।
जिले में सुजानगंज ब्लाक के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद सहित मुगराब्लाक के वार्ड 30 और रामनगर ब्लाक के वार्ड 87 में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ। मतदान करने के लिए वोटर सुबह से ही लाइन में लग गए थे। शाम पांच बजे तक कुल 46.18 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 55.68 फीसदी वोट पड़ा। जबकि वार्ड नंबर 30 बीडीसी पद के लिए 45 फीसदी और वार्ड नंबर 87 में बीडीसी पद के लिए 37.96 फीसदी मतदान हुआ। इन तीनों पदों पर कुल नौ प्रत्याशी मैदान में रहे। सकुशल मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटी सील कर संबंधित ब्लाकों में बने स्ट्रांग रुमों में रखा। मतपेटी की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात कर दिए हैं।
एक प्रधान व दो बीडीसी सदस्य पद के लिए मतदान सकुशल संपन्न हो गया। तीनों पदों को मिलाकर कुल 46 फीसदी मतदान हुआ है।मतदान के बाद मतपेटियों को ब्लाकों में बने स्ट्रांग रुमों में रख दिया गया है। स्ट्रांग तुम के सुरक्षा के लिए चार-चार सुरक्षा गार्ड लगा दिए गए हैं।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी