फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन पांच विद्यालयों का निरीक्षण करें खंड शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्व सिक्षा अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट भेजें। उन्होंने पिछले दिनों कुछ विद्यालयों की जांच के दौरान बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता में कमीं पर चिंता जताई। निर्देश दिया कि प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से होमवर्क दिया जाए और उसे चेक किया जाए। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को शतप्रतिशत यूनिफार्म और पुस्तक वितरित कराएं। स्कूल न आने वाले बच्चों की खोज के लिए हाउस होल्ड सर्वे कराया जाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह विद्यालयों में जांच के दौरान मध्याह्न भोजन की भी जांच करें। भोजन की गुणवत्ता परखने के साथ उसकी रिपोर्ट उन्हें दें। उन्होंने मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल तक के निजी विद्यालयों में भी मिडडे मील योजना की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव, बसंत शुक्ल, बक्शा के बीईओ संजय यादव, धर्मापुर की सुधा वर्मा, सुजानगंज रमा पांडेय, शैलपति यादव, राजीव यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें