फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाई पर बहनें आज बांधेगी रक्षा सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भाई और बहन के अटूट विश्वास का पर्व रक्षा बंधन रविवार को मनाया जाएगा। बहनें भाइयों का कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी। भाई अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार देंगे। त्योहार को लेकर घरों में एक दिन पहले से ही तैयारी चल रही है। खरीदारी के चलते बाजारों में भी काफी भीड़ रही। राखी औरह मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। शनिवार को देर रात तक बाजार ग्राहकों से पटे रहे। गांव से लेकर शहर तक रक्षा बंधन को लेकर काफी उत्साह है।
रक्षा बंधन को लेकर घरों में साफ सफाई के साथ सामानों की खरीदारी का सिलसिला एक दिन पहले ही शुरू हो गया था। शनिवार को तो पूरा बाजार भीड़ से पटा रहा। राखी से लेकर, मिठाई, कपडा और सब्जी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। शहर के पालिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, कोतवाली, कचहरी, स्टेशन रोड़, बदलापुर पड़ाव, शाहगंज प़डाव, कुत्तूपुर चौराहा, लाइन बाजार आदि क्षेत्र में राखी और मिठाई दुकानें सजी रही। देर रात तक लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

स्कूलों में एक दिन पहले ही छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। जलालपुर के रेहटी स्थित नीलकंठ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के परिसर में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। प्रबंधक डा. सुनीत कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डा. संजीव सिंह की देखरेख में द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को रक्षा सूत्र में बांधा। प्राचार्य यशवंत यादव, अनिल पाठक लालजी बिंद मौजूद रहे।
केराकत। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय बांसबारी में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यहां छात्राओं ने शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों अनुपयोगी वस्तुओ से राखी तैयार की ।शनिवार को छात्राओं ने छात्रों को अपने हाथों से बनाई राखी बांध कर भाई-बहन के पावन प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र प्रताप यादव, सरिता त्रिपाठी, सीमा सिंह, उर्मिला सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, नवीन मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सतेंद्र बहादुर सिंह इण्टर कालेज खरगसेनपुर में छात्राओं ने छात्रों के कलाई पर राखी बांधकर अपनी सुरक्षा का बचन लिया। प्रबंधक श्रीमती ऊषा सिंह तथा संयोजन प्रधानाचार्य राजदेव यादव ने किया। सिकरारा: भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श इण्टर कॉलेज में शनिवार को छात्राओं ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन को बड़े उत्साह से मनाया। छात्राओ ने छात्रों के कलाई में रक्षा सूत्र बाधा तो छात्रों ने अपनी बहनों की सुरक्षा करने का बचन देकर उपहार दिया। कालेज के संचालक डा. वीबी सिंह ने कहा कि यह पर्व हिंदू संस्कृति की अक्षुण धरोहर का अप्रतिम उदाहरण है। रक्षा सूत्र बहनों की रक्षा करने के लिए भाईयों को तत्तपर रहने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में शिव प्रताप सिंह,अमिता सिंह, नीतू सिंह,बिरेन्द्र सिंह,सुरेन्द्र यादव,किरन उपाध्याय,अखंड प्रताप सिंह,संतोष यादव,राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें