फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आने से 19 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया। विकासखंड रामनगर के गुलालपुर गांव के मुसहर बस्ती में डायरिया जैसे खतरनाक बीमारी की चपेट में आने से 19 लोग बीमार हो गए। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। सूचना पर एपिडेमिक टीम सामुदायिक केंद्र रामनगर व जिला की स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने छह लोगों हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया और अन्य इलाज गांव में ही किया। डाक्टरों ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं।
क्षेत्र के गुलालपुर गांव के मुसहर बस्ती में संक्रमण से फैलने वाला खतरनाक बीमारी डायरिया एक छोटी बच्ची नेहा तीन वर्ष से शुरू हुआ। बच्ची खेल रही थी। खेलने के दौरान ही बच्ची को उल्टी दस्त शुरू हो गई। कुछ घंटों में बच्ची का पूरा परिवार सुनील (27), संगीता देवी (25) , धनरा (65) , नंदर्नी (5), संजना (7) , रितेश (6 माह) बीमारी की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि उस दिन उन्होंने सिर्फ दाल चावल खाया था। इसके बाद शुक्रवार को बस्ती के हर परिवार से कोई न कोई डायरिया के गिरफ्त में आ गए। इसमें मंर्शा (6) , अनिर्ता (35), रेशमा (22), विशाल (10) , रेखा (19), पूजा (12), आनंद (10) , सुलेखा (8), अजय (5), राज (3), रंजीत (20), भिखारी (30) हैं। बस्ती वालों ने बीमारी के बारे में क्षेत्र के एएनएम खुशबू यादव को बताया। एएनएम ने बीमारी की सूचना सीएचसी रामनगर में दी। संक्रामक रोग नियंत्रण टीम बस्ती पहुंचकर बीमारी से ग्रसित मरीजों का उपचार करना शुरू किया। छह रोगियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सामुदायिक केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया। अन्य मरीजों का बस्ती में ही उपचार शुरू कराया गया। टीम ने सभी मरीजों को इंजेक्शन दिया और आवश्यकता के मुताबिक ड्रिप चढ़ाया। पूरी रात डॉक्टरों की टीम समय समय पर बस्ती में पहुंचकर जायजा लेते रहे। शनिवार की सुबह फिर से सामुदा ियक केंद्र की टीम बस्ती में पहुंचकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। टीम के पहुंचने के बाद से और कोई डायरिया का शिकार नहीं हुआ। अब स्थिति बेहतर बताई जा रही है।सामुदायिक केंद्र रामनगर प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं। बस्ती के सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। बस्ती के अगल बगल दवा का छिड़काव भी किया गया। लोगों में क्लोरीन की दवाइयां भी बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में गंदगी और दूषित पानी पीने की की वजह से बीमारी फैली। गांव में चिकित्सकों की टीम तैनात है। दवाओं का छिड़काव कराया गया और क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। डा. रामजी पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें