फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर,छोड़ दिए गए हैं राम भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में वन विभाग सहित 26 विभागों ने 15 अगस्त को 14 लाख 96 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। पौधे रोपने के बाद विभाग उसकी ओर से उदासीन हो गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। पौधों के गिर्द ट्री-गार्ड तो नहीं ही लगाए गए हैं, बांस से भी नहीं घेरा गया है। यह स्थिति तब है जबकि छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं।
जिले में पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें 14 लाख 96 हजार 526 पौधे लगाए गए। इसमें वन विभाग को अकेले चार लाख 68 हजार 372 पौधे लगाने थे जबकि अन्य 25 विभागों को 10 लाख 28 हजार 154 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह से अभियान चलाकर पौधों को लगाने का कार्य शुरू किया गया। इसमें स्वतंत्रता दिवस पर एक ही दिन में 11 लाख 45 हजार 523 पौधे लगाए गए। मगर इन पौधों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। पौधों को न तो बांस की फल्टी और न ही ट्रीगार्ड से घेरा गया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री समग्र गांव योजना के तहत चयनित 61 गावों और मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत लगाए गए पौधों को भी नहीं घेरा गया है। दोनों योजनाओं के तहत 33 हजार 400 पौधों लगाए गए हैं। वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि पौधों की सुरक्षा के लिए अब टेंडर किया जा रहा है। इस तरह जब तक पौधे घेरे जाएंगे तब तक उन्हें पशु चर चुके होंगे।
विज्ञापन

कोट:
पौधों को अभी तक नहीं घेरा गया है। उनके सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जा रही है। नुकसान होने वाले स्थानों पर कीगार्ड व बांस की फल्टी आदि लगाने का कार्य किया जाएगा। आबादी के नजदीक लगे पौधों की सुरक्षा के लिए वन मित्र रखा जाएगा, जो पौधों की सुरक्षा करेंगा।-एपी पाठक, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें