जौनपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रत्येक बाल में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिला स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। साथ ही नारी शक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जिला टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि नारी शक्ति केंद्र स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिए जाएं। इसके लिए जरूरी कर्मचारियों की भर्ती का काम पूरा कर लें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण ने सुझाव दिया गया कि इंटर कॉलेजों में स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई जायें व इसमें विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय व जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाय। इस कार्य में स्वयं सेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जा सकता है। विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर लगातार होते रहते हैं, उससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को भी जोड़ा जाए। मुख्य विकास अधिकारी सुझाव को स्वीकार करते जिला प्रोवेशन अधिकारी से इस बाबत जरूरी प्रबंध करने को कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र , यूबी सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी,, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, महिला समाख्या की समन्वयक रजनी सिंह नीरज शर्मा, बाल संरक्षण विशेषज्ञ यूनीसेफ मौजूद रहे।