फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृंग्रेस जनों ने मोमबती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद के सुक्खीपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर केरल बाढ़ में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि केरल की घटना ह्रदय विदारक हैं। सैकड़ों से ज्यादा लोगों का परिवार उजड़ गया हजारों लोग बेघर हो गए। इस आपदा ने केरल के लोगों का अमन चैन सब कुछ छीन लिया है। हम सभी लोग ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि केरल के हालात जल्द से जल्द ठीक हों। दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार एक साथ खड़ा है। हम हर सम्भव मदद के लिए केरल के लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के देश भर के सांसदों विधायकों से अपील की है सभी सांसद एवं विधायक अपनी एक एक महीने की सैलरी केरल के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाएं। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, फैसल हसन तबरेज, ऋषिकेश सिंह, मुफ्ती हासिम मेहंदी, बंटी सिंह, अफजाल अहमद, शिबली अहमद, सिद्दीकी अबूजर शेख, सभासद अनुराग राय, सिद्धार्थ साहू, पवन पटेल, गुरु गोपाल सिंह, सद्दाम समसाद, धर्मेंद्र चौहान, कार्तिक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैरिटी शो 26 को
जौनपुर। देवताओं का अपना देश केरल जल-प्रलय की चपेट में है। बाढ़ की विनाश लीला में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। देश का यह खूबसूरत प्रदेश और उसके बेहद खूबसूरत लोग आज अपने अस्तित्व के सबसे बड़े संकट से जूझ रहे हैं। बाढ़ व बारिश का घातक प्रभाव केरल के सीमावर्ती राज्य के कुछ जिलों पर भी पड़ा है। सेना व एनडीआरएफ के जवान बचाव और राहत के कामों में अपनी बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। समाजसेवी संजय सेठ ने बताया कि केरल त्रासदी बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था जेब्रा फाउण्डेशन ट्रस्ट ने 26 अगस्त दिन रविवार की सायं 6 बजे से नगर के केवल डीडी प्लेक्स में फिल्म ’गोल्ड’ के चैरिटी मूवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। जिससे प्राप्त सहायतार्थ धनराशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें