बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर में स्थित कस्तूरबागाँधी आवासीय बालिका विद्यालय के मुख्य द्वार पर बिजली विभाग ने ट्रान्सफार्मर और नगरपंचायत ने ह्यूम पाइप रख कर कब्जा कर लिया है । जिससे विद्यालय की शिक्षिकाओं व छात्राओं का आवागमन प्रभावित है । शिक्षिकाएं और छात्राएं पिछले दरवाजे से बदबूदार कीचड़ से होकर आने जाने को विवश है। जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वार्डेन राधा यादव ने बताया कि स्कूल के मुख्य गेट के सामने बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रान्सफार्मर , खंभा , तार और नगरपंचायत ने ह्यूम पाइप रख दिया है। जिससे शिक्षिकाएं व छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।