जलालपुर। सरकार को भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी इसे अनिवार्य रूप से लागू करना चाहिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी उचित मार्ग दर्शन देकर तराशा जाए। ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। यह बातें त्रिलोचन महादेव दर्शन -पूजन करनेे वाराणसी से आई शास्त्रीय संगीत गायिका सुचरिता गुप्ता ने कही।
उन्होंने शास्त्रीय संगीत को हिन्दुस्तान की विरासत बताया। कहा कि इसे सहेजने की जिम्मेदारी हम सभी की है। विदेश के भी लोगों का झुकाव हमारी महान परंपरा की ओर सदियों से रहा है। खेलों की तरह सरकार को शास्त्रीय संगीत को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने ठुमरी, चैती, दादरा व कजरी जैसे पारम्परिक गीतों के लिए पूरे भारत में जानी जाती हैं। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर श्रीमती गुप्ता को सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज सेवी रामचंद्र सिंह, विनय वर्मा, चन्दन सेठ, संतोष मिश्रा, विवेक सेठ आदि उपस्थित रहे।