फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाजियों व लोगों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन द्वारा बुधवार को शाही ईदगाह के मुख्य द्वार के सामने जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में सहायता कैंप लगाया गया। जिसमें 34 हजार 610 रुपया एकत्र हुआ है। इस दौरान नमाजियों व राहगीरों से बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता करने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि बाढ़ के कारण केरल में 20 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। जबकि 350 से अधिक लोगों की मौत हुई है। हजारों की संख्या में बाढ़ पीड़ित कैंपो में रह रहे हैं। अन बाड़ पीड़ितों के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 34 हजार 610 रुपया एकत्र हुआ है। इसमें और बढ़ोत्तरी कर केरल सरकार द्वारा जारी आफिसियल एकाउंट स्टेट बैंक आप इंडिया के बाढ़ राहत कोष में जमा कराया जाएगा। व्यापार मंडल कल्याण समिति अध्यक्ष जावेद अजीम व जामी हबीब एडवोकेट ने संयुक्त रुप से कहा कि केरल में सहायता पहुंचाना सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस लिए सभी को सहायता करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर जावेद सिद्दीकी, तारिक सिद्दीकी,मोबीन वाससी, महताब सिद्दीकी,मोहम्मद मेराज, हसीन, अजीम, साजिद अंसारी, साहबाज अंसारी, सत्यम शर्मा व रेहान अजहर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें