फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब शाहगंज स्टार का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। लायंस क्लब शाहगंज स्टार का अधिष्ठापन समारोह आजमगढ़ रोड स्थित शाहगंज पैलेस में मंगलवार की देर शाम आयोजित किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने किए गए कार्यों का लेखाजोखा और भावी सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मण्डलाध्यक्ष ला. प्रभात चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। कार्यक्रम के पदारोहण अधिकारी बीएम सिंह व दीक्षारोहण अधिकारी डा. क्षितिज शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. ज्ञान चंद्र चित्रवंशी व जागृति चित्रवंशी, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, सचिव सुरेंद्र तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष डा. एसएल गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लायंस का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ समाजसेवा, परोपकार है। हर लायंस की जिम्मेदारी बनती है कि अपने आसपास समाज में जागरूकता लाए। दीक्षारोहण अधिकारी डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि हर लायंस की जेबें नोट से भरी होनी चाहिए तो दिल में समाज सेवा के लिए तड़प होनी चाहिए। अधिष्ठापन समारोह के दौरान 4 नए सदस्यों डा. जेपी दूबे, डा. एचएम रोहित, डा. सीएस भारती व रविकांत जायसवाल ने लायंस क्लब शाहगंज स्टार की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, कैलाश जायसवाल, राजपत जायसवाल, विशाल कुमार, बिस्मिल्लाह भाई, प्रदीप जायसवाल, डा. सुधाकर मिश्रा, विजय पांडेय, श्यामजी गुप्ता, मनोज जायसवाल, शैलेश्वर, सर्वेश चौरसिया, डा. रूचि मिश्रा, खुशबू जायसवाल, अनामिका, श्वेता जायसवाल, वैष्णवी जायसवाल, फादर एंटोनी रोड्रिक्स, राजेश सिंह व ऋषिराज जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन रूपेश जायसवाल व मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। आभार कार्यक्रम संयोजक प्रवीण श्रीवास्तव व गौतम जायसवाल ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें