जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को कोतवाली चौराहे पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही उनको पार्टी से बाहर निकालने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को एक ओर जहां श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही थी। वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री को बधाई दे रहे थे। जबकि पाकिस्तान की नापाक हरकतें हमारे देश के उपर लगातार चल रही हैं। पाकिस्तान द्वारा लगातार सीज फायर का उलंघन किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाना निंदनीय है। इसके लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। अगर कांग्रेस के अंदर जरा सा भी राष्ट्र भक्ति बची है तो नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से बाहर निकाल दे। इस अवसर पर जिला संयोजक आशीष जायसवाल, दिव्यांशू सिंह, सत्यम सिंह, अजय यादव, विकास अग्रहरि, महेश जायसवाल, विनीत अग्रवाल, मोनू सेठ, अभिषेक शुक्ल, सतीश सेठ, सर्वेश यादव, अजीत सोनी, विशाल अग्रहरि, प्रशांत जायसवाल, केपी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।