जौनपुर। ईद-उल-अजहा के मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर नमाजियों ने मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। उसके बाद कुर्बानियां दी गईं। और आपस में तबर्रुक तकसीम किया। देर रात तक दावतों का दौर चला। मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह, लाल दरवाजा , खान का रशीदिया, बड़ी मस्जिद समेत तमाम मस्जिद और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई । बकरीद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
कुर्बानी के पर्व बकरीद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह रहा। फज्र की नमाज अदा करने के बाद ही मोहल्लों में त्योहार को लेकर चहल पहल दिखने लगी थी। कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों की देखभाल में सुबह से ही लोग लग गए थे। बकरीद की विशेष नमाज का वक्त हुआ तो पहले से ही नहा धोकर नए कपड़ों में तैयार छोटे बड़े सभी लोग ईदगाहों में पहुंच गए। यहां नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली, सौहार्द और अमन चैन की दुआ की गई। मौलाना ने खुत्बे में कहा कि मुसलमानों को अपने दिल में कुर्बानी का जज्बा पैदा करने की जरूरत है। नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में शाही ईदगाह के ईमाम मौलाना सूफी जफर अहमद सिद्दीकी की क्यादत में मौलाना हाजी मो. फैसल कमर सिद्दीकी ने सुबह 8:30 बजे नमाज अता कराई। यहां पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी दिनेशपाल सिंह, सपा नेता इस्तेकबाल कुरैशी, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, व्यापारी नेता शकील अहमद, इंदू सिंह, शकील मंसूरी, शोएब अहमद, शाही ईदगाह के सदर मिर्जा दावर बेग, नेयाज ताहिर शेखू, आरिफ हवीब, इरशाद मंसूरी, डा. हसीन बब्लू समेत बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।
शिया समुदाय के मुसलमानों ने बेगमगंज स्थित सदर इमामबाड़ा में बकरीद की नमाज अता की। यहां 9:30 बजें इमाम ए जुमा मौलाना महफुजुल हसन खां ने नमाज अता कराई। मौलाना ने अपने खुत्बे में कहा कि कुर्बानी कई लोग मिलकर करें और अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दिलाएं। मौलाना ने कौम मुल्क व कुनबें की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ कराई। नमाजियों की संख्या अधिक हो जाने के कारण दुसरी नमाज को मौलाना सैयद फजल अब्बास ने अता कराई। मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी सभी को ईद की मुबारकबाद दी। यहां एडीएम आरपी मिश्र, एसपी सिटी डा. अनिल आदि मौजूद थे। मदीना मस्दि में 8:40 बजे मौलाना मोहीउद्दीन अहमद एहसाम जाफरी, खानका रशीदिया मल्हनी रोड में हाफिज मेराज, लाल दरवाजा में 7:30 बजे मौलाना मुख्तार, बड़ी मस्जिद में 8:45 बजे मौलाना हुरैरा ने नमाज अता कराई।
इनसेट
जिले भर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जौनपुर। बकरीद को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतेजा किया गए थे। सुरक्षा के लिहाज से जिले को छह जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया था। सभी जोन में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और एसपी दिनेशपाल सिंह जिला मुख्यालय से लेकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शहर में सुबह से लेकर नमाज खत्म होने तक रूट डायवर्ट किया गया था। पालिटेक्निक चौराहा, कोतवाली, जेसीज, बदलापुर पड़ाव की तरफ से ओलंदगंज आने वाले वाहनों को रोक दिया गया था।
इनसेट
बच्चों ने खूब की मस्ती
बकरीद के मौके पर शहर के कई मोहल्लों में मेले का आयोजन किया गया था। मोहल्ला शेखमोहामिद, मीरमस्त, मुन्ना टोला आदि मोहल्लों में मेला लगा था। मेले में खिलौने और खाने पीने की दुकानें सजी थी। जगह जगह झूले लगे थे। जहां बच्चों ने खूब मस्ती की।
ग्रामीण इलाकों में भी उत्साह के माहौल में मनी बकरीद
जौनपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बकरीद का पर्व उत्साह के माहौल में मनाया गया। ईदगाह और ईमामबाड़ों में बकरीद की नमाज अता की गई। नमाज के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी।
सिकरारा: बरईपार रोड स्थित मस्जिद, रीठी, समाधगंज, फतेहगंज बाजार में स्थित ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अता की गई।
मछलीशहर: ईदगाह परिसर में जल भराव होने के चलते जौनपुर रायबरेली हाइवे पर नमाजियों ने नमाज अदा की। ईदगाह तक जाने के लिए सड़क से मस्जिद तक मेज लगाकर रास्ता बनाया गया था। जामा मस्जिद,बहराइची मस्जिद,शाही मस्जिद सहित नगर के आधा दर्जन मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई।
बदलापुर: पुरानीबाजार, तहसील परिसर, घनश्यामपुर, लेदुका, मेढ़ा, बहरीपुर सरोखनपुर, भलुआहीं की मस्जिदों में बकरीद की नमाज के बाद नमाजियों ने देश की अमन चैन एंव आपसी भाईचारा की दुआएं मांगी। पुरानीबाजार ईदगाह में कारी महमूद आलम ने 8.30 बजे नमाज अता कराई।
महराजगंज: स्थानीय कस्बे में स्थित मस्जिद में मौलाना शमसुल वारिस ने नमाज अता कराई।
मुंगराबादशाहपुर: अकबरी मस्जिद मे सुबह 7 बजे मौलाना मन्सूर आभम, ईदगाह में 7:30 बजे मौलाना शव्वाल अहमद, जामा मस्जिद में 8 बजे अब्दुल वहीद कादरी ने नमाज अता करायी। मडियाहूं: स्थानीय नगर स्थित ईदगाह में 7:30 बजे पेश इमाम मौलाना जमीरुद्दीन ने नमाज अता कराई। मुफ़्तीगंज: स्थानीय बाजार स्थित जामा मस्जिद मे मौलाना बहाउद्दीन मंसूरी , नूरी मसजिद इटैली में हाजी मुस्लिम शाह तथा गजना ईदगाह मस्जिद में नसीम अहमद जौनपुरी ने बकरीद की नमाज अदा कराई । केराकत: केराकत नगर के शेखजादा ईदगाह में मौलाना निजामुद्दीन व नरहन के ईदगाह में कारी दिलशाद अहमद ने नमाज अता कराई। मुर्की, डेहरी, बंजारेपुर, पेसारा ,थानागद्दी स्थित ईदगाहों में भी बकरीद की नमाज अता की गई। सुजानगंज: सुजानगंज, भीलमपुर तथा अकहुंआ की ईदगाहों में नमाद अता की गई। नेवढिय़ा: भाऊपुर ईदगाह में मौलवी साकिब ने 730 बजे नमाज अता कराई। पठनपुरवा,नेवढिय़ा,इटाए, सीतमसराय सरंगडीह आदि ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। रामपुर: स्थानीय ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाद अदा की और एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। खेतासराय: हलीमी मस्जिद में मौलवी अहमद शमीम ने नमाज पढ़ाई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ईओ अमित कुमार थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा आदि मौजूद थे। खुटहन: गौसपीर दरगाह और पटैला बड़ी मस्जिद पर बकरीद की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की गयी। सुरेरी: भानपुर ईदगाह में मौलवी साबिर अली, सुरेरी ईदगाह में हाफिज मोहम्मद मुजाहिर ने नमाज अदा करायी।