फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने से तीन घंटे तक खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। डिब्रूगढ़ टाउन से नई दिल्ली जा रही 12435 अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते कलिजरा रेलवे क्रासिंग के समीप खड़ी हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दूसरा इंजन लगाकर बुधवार की सुबह छह बजे ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस कलिजरा रेलवे क्रासिंग के समीप करीब तीन बजे पहुंची थी कि इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते अचानक रुक गई। चालक ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को देने के साथ ही मंडल कार्यालय लखनऊ उत्तर रेलवे को दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात निरीक्षक द्वितीय सुल्तानपुर ने कोइरीपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन का इंजन भेजकर राजधानी एक्सप्रेस को लखनऊ के लिए रवाना किया। बाद में लखनऊ से दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके चलते हावड़ा से देहरादून जाने वाली 12327 अप उपासना एक्सप्रेस सराय हरखू रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें