फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरमपूरा करने तक सिमटा रहा संपूर्ण समाधान दिवस

विज्ञापन
जन सुनवाई
विज्ञापन
जौनपुर। समाधान दिवस पर आने वाले 10 फीसदी लोगों को भी मौैके पर समाधान नहीं मिल रहा है। जिले में कमिश्नर की मौजूदगी के बावजूद मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में आए 681 फरियादियों में महज 60 की शिकायतों का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका। उदासीनता का आलम यह है कि कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित नहीं होते हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल व आईजी विजय कुमार मीणा ने केराकत और अपर आयुक्त ने शाहगंज में लोगों की समस्याएं सुनी। जबकि जिलाधिकारी ने बदलापुर में जन समस्याएं सुनी। ब्राम्हणपुर नवाबाद के लेखपाल के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी ने बदलापुर तहसील सभागार में समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल 165 शिकायती पत्रों में महज नौ का ही निस्तारण हुआ। डीएम ने एसडीएम रमापतिराम , तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय व नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह यादव से कहा कि समाधान दिवस के प्रति आपकी उदासीनता के चलते अन्य तहसीलों की तुलना में यहां राजस्व संबंधी ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने एसडीएम से कहा कि इसकी समीक्षा करके ढीलाई बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करें। ब्राम्हणपुर नवाबाद के लेखपाल के गैरहाजिर होने पर वेतन काटने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह , डीडीओ दयाराम, पीडी अरविंद कुमार सिंह, डीसी मनरेगा कमलेश कुमार सोनी, सीएमओ रामजी पाण्डेय, एक्सईएन जलनिगम एके सिंह सीओ सौम्या पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
केराकत तहसील सभागार में अचानक कमिश्नर दीपक अग्रवाल व आईजी विजय कुमार मीणा ने पहुंचे और समस्याएं सुनीं। इस दौरान 105 लोगों ने शिकायत की जिसमें सात का निस्तारण किया गया। एसडीएम मंगलेश दूबे, ,तहसीलदार श्री प्रकाश गुप्त मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी जेएन सचान ने मड़ियाहूं तहसील सभागार में समस्याएं सुनीं, जहां 62 प्रार्थनापत्रों में से छह का निस्तारण किया गया। अपर आयुक्त केके सिंह ने शाहगंज तहसील सभागार में समस्या सुनी। अपर आयुक्त पहुंचने से पहले ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चले गए। यहां 94 में से 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम मोतीलाल यादव ने मडियाहूं तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल 176 प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया । सीआरओ ने सदर तहसील सभागार में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल 79 प्रार्थना पत्रों में से नौ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष 70प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारयों कोज दिया गया।
विज्ञापन


पंद्रह कर्मचारी रहे अनुपस्थित
मछलीशहर। मछलीशहर तहसील के सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 15 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है जिसकी जानकारी होने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें