फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल आपदा में मदद को आगे आया विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ राजाराम यादव ने केरल में आई प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों के लिए नेक पहल की है। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी आपदा पीड़ितों की मदद करने के लिए उनके साथ एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद कर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने अपना एक दिन का वेतन आपदा कोष में भेजने का निर्णय लिया है। उधर लायंस क्लब ने राहत पहुंचाने के लिए जिला अस्पताल के सामने से गल्ला मंडी, कोतवाली चौराहा, हरलालका रोड, हनुमान घाट, होते हुए कसेरी बाजार तक धन संग्रह किया। जिसमें एकत्रित 55 हजार रुपये आन लाइन बैंक खाता मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष केरला में जमा कराया गया।
विज्ञापन

कुलपति सभागार में मंगलवार को बैठक बुलाई गई। कुल सचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि केरल में आई प्राकृतिक आपदा में हम सब को अंदर से झकझोर दिया है। इसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ ने अपना एक दिन का वेतन आपदा कोष में भेजने का निर्णय लिया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एमके सिंह, प्रो वीडी शर्मा, प्रो मानस पांडेय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डा. मनोज मिश्र, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. वंदना राय, डा. संतोष कुमार, डा. राजकुमार सोनी, अमलदार यादव, स्वतंत्र कुमार, डा. केएस तोमर, संजय श्रीवास्तव, रहमतुल्लाह आदि उपस्थित रहे।
लायंस क्लब के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. क्षितिज शर्मा ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल द्वारा तत्काल सत्तर लाख की सहयोग राशि केरल में सहायतार्थ भेजी गई है। अध्यक्ष अशोक मौर्य एवं महेंद्र नाथ सेठ ने कहा कि केरल मे हर ओर तबाही का मंजर है। इस अवसर पर दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सोमेश्वर केशरवानी, सुरेश चंद्र गुप्ता, अश्वनी बैंकर, आरपी सिंह, संदीप गुप्ता, राम कुमार साहू, राधेरमण जायसवाल, परमजीत सिंह, लियो अभिषेक बैंकर, लियो राजेश श्रीवास्तव, शत्रुध्न मौर्य, नरेश सेठ, अमित पांडेय, सुरेन्द्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अजय आनंद का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें