फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई, बिजली, पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को शान्ति समिति की बैठक हुई। जिसमें शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने की मांग की गई।वहीं पेयजल और सफाई की मुकम्मल व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन नगर पालिका परिषद की अवर अभियंता दीपिका रानी ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए प्रधान आदि लोगों के बताए समस्सयाओं का श्माघ्स्या्र निस्तारण किया जाएगा। पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा जहां पर स्लाटर हाउस नही हैं या स्लाटर हाउस को प्रतिबंधित किया गया है। वहां कुर्बानी नहीं किया जाए। उन्होंने अपनी व्यवस्था के साथ कुर्बानी करने और कुर्बानी से निकले अवशेष को गड्डे में डालकर दबाने का निर्देश दिया। सीओ ने कोतवाल जयप्रकाश सिंह को निर्देश दिया कि क्षेत्र में मुखबिर व बीट के सिपाहियों द्वारा इस पर पैनी निगाह रखा जाए। बैठक में चिकित्साधीक्षक डा. डीएस यादव, एसडीओ विद्युत दीपक जायसवाल, श्रीराम शुक्ला, एजाज अली, अर्पित जायसवाल, जावेद खान, विनय सिंह, सधनू प्रधान, झूरी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें