जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को विकास भवन के भूतल पर स्थित ओडीएफ सेल में जाकर काम की प्रगति देखी। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार ग्राम पंचायतों में पात्र परिवारों को स्वयं के प्रयास से शौचालय निर्मित कर अपने ग्राम को ओडीएफ कराना है।
सत्यापन जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि बेसलाइन सर्वे 2012 में दर्ज नाम में कई प्रकार की त्रुटियां हैं, जैसे व्यक्तियों का नाम डबल है या मृतक है या किसी अन्य ग्राम पंचायत के व्यक्ति का नाम बेसलाइन सर्वे 2012 में है। अत: सत्यापन आख्या के आधार पर पात्रता की सूची स्वच्छ व शुद्ध बनाने के लिए सत्यापन सूची प्रत्येक ग्राम में पंचायत भवन प्राथमिक विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थान आदि पर चस्पा की जा रही है। ऐसे नाम जो डबल हैं या मृतक हैं या किसी अन्य ग्राम पंचायत के हैं।उसके संबंध में यदि कोई आपत्ति देना चाहते हैं तो वह अपने ग्राम पंचायत सचिव, विकास खंड स्तर पर हेल्प डेस्क पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। जिला मुख्यालय पर विास भवन के भूतल पर स्थापित हेल्पडेस्क पर अपनी आपत्ति रजिस्टर करा सकते हैं। आपत्ति देने का समय सूची चस्पा होने की तिथि से एक सप्ताह तक रहेगा।