फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएफ मोबाइल वैन से होगी टीबी संभावित मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब एसीएफ मोबाइल वैन से क्षय रोगियों की पड़ताल की जाएगी। वैन में जांच की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। मौके पर ही चिकित्सक लोगों के बलगम की जांच करके पता करेंगे कि पीड़ित व्यक्ति को क्षय रोग है या नहीं। एसीएफ मोबाइल वैन को सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीबी हास्पिटल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

वैन पांच ब्लाकों में जाएगी और वहां क्षय रोग संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में लोगों की जांच कर क्षय रोगियों का पता लगाएगी और उनका इलाज किया जाएगा। वैन को रवाना करते समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने कहा कि यह एसीएफ मोबाइल वैन ब्लॉक के दूर-दराज के गांवों में जाकर मरीजों के स्पुटम की जांच करेगी। वैन सोमवार को स्वास्थ्य केन्द्र बरसठी के अंतर्गत चयनित क्षेत्र का भ्रमण करते हुए टीबी सम्भावित मरीजों की जांच करेगी। 21 अगस्त को स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर, एक सितम्बर को स्वास्थ्य केन्द्र धर्मापुर, दो सितम्बर को स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज,तीन सितम्बर को स्वास्थ्य केन्द्र डोभी के अंतर्गत चयनित क्षेत्रों में मोबाइल वैन जाकर जांच करेगी। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके सिंह, एमओटीसीडीटीसी डा. राकेश सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक सलिल कुमार सहित डीटीसी पर कार्यरत एसटीएस संजीव, एसटीएलएस राजीव, डीईओ विष्णुकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें