सुजानगंज। प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्कूल के प्रबंधक प्रमोद के सिंह , प्रधानाचार्या सिल्जा प्रमोद, स्कूल के समस्त शिक्षक एवं बच्चों ने उनको याद किया। इस अवसर पर इक्कीसवीं सदी में देश को विश्व स्तर पहुंचाने के लिए युवाओं ने संकल्प लिया। इस मौके पर समूचे विश्व में तेजी के साथ भूगर्भ जल के दोहन एवं जल की कमी को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल के छात्रों के बीच जल संरक्षण पर एक चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्कूल के 400 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले 20 छात्रों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे ने एवार्ड ऑफ एक्सीलेंस प्रदान कर सम्मानित किया। शेष बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या सिल्जा प्रमोद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।