जौनपुर। केराकत तहसील के जरासी गांव निवासी बिकानू गौड़, सिकंदर गौड़ व लखंदर ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर भूमाफिया टास्क फोर्स के अभियान के दौरान भूमिहीन व अन्य संसाधनों से वंचित कृषि मजदूूरों को स्थायी आवास से बेदखल एवं जुर्माने से मुक्त कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि हम भूमिहीन कृषि मजदूर हैं। किसी तरह अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। प्रार्थीगण के पूर्वज को गांव के भूमालिक ने प्रजा के तौर पर अपनी भूमि बताकर उस पर बसा दिया था। बदले में हरी बेगारी और नजराना भी लिया था। पूर्वज अनपढ़ थे। तहसीलदार न्यायालय से बेदखली एवं 60 हजार रूपए क्षतिपूर्ति जुर्माना व बेदखली के संकट से उबर पाना असंभव हो गया है।