फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद रामदुलारे के शहीद स्तंभ पर दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शहीद रामदुलारे स्मृति स्थल पर शहीद मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन

1942 में भारत छोडो आंदोलन के दौरान मीरगंज के करियांव गांव के रामदुलारे सिंह ने 18 अगस्त को मछलीशहर तहसील पर अंग्रेजी झंडा उतारकर तिरंगा फहरा दिया था। जिसके बाद अंग्रेजी हुकुमत द्वारा गोली चलाई गई। जिसमें रामदुलारे सिंह घायल हो गए। 19 अगस्त को उनकी मौत गांव के एक टिले पर हो गई। जहां पर 1995 में शहीद स्थल को निर्माण कराया गया था। वहा हर वर्ष 19 अगस्त को उनके शहादत दिवस पर स्टर्लिंग ग्रुप आफ स्कूल की तरह से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर लोगों ने श्रध्दा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके शहादत दिवस पर उनकी कहानियां बताकर उन्हे याद किया। उनके परिवार की बुजुर्ग महिला गुलाबदेई को स्टर्लिंग स्कूल के चेयरमैन राजेश सिह ने अंगवस्तरम भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद सिह व संचालन सजल चक्रवर्ती ने किया। इस मौके पर राजेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, राधे लहरी, दिनेश सिंह, महेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, प्रभात तिवारी, अखिलेश तिवारी, दीपक सिह, नीरज सिंह, गौरव सिंह, राजकरन, अंजना सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें