फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विषयों की 240 सीटों के लिए आए पचास आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2018-19 के लिए शुरू होने वाली बेेसिक साइंस के चार विषयों के 240 सीटों को भरने की कवायद तेज हो गई है। सीटों की अपेक्षा आवेदन कम आने के कारण आवेदन जमाकर की अंतिम तिथि 20 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। परिसर में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत होने से परिसर के लोग काफी उत्साहित थे लेकिन आवेदन कम आने के कारण निराशा बढ़ रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2018-19 से राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भईया इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल स्टडीज एंड रिसर्च के तहत बेसिक साइंस के चार विषयों की पढ़ाई शुरू होनी थी। इन विषयों में मैथ, फिजिक्स, केमेस्ट्री और अप्लाइड जियोलाजी के 60-60 सीटों पर दाखिला होना था। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए आनलाइन आवेदन करने के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय सूत्रों की मानें तो 18 अगस्त तक 240 सीटों के लिए महज 50 आवेदन ही आए हैं। जिसके कारण आवेदन करने की तिथि 20 अगस्त से बढ़ाकर 31 तक कर दी गई है। परिसर में संचालित होने वाले इन विषयों में एमएससी स्तर पर मेरिट से दाखिला होना है।
मैथ, फिजिक्स, केमेस्ट्री और अप्लाइड जियोलाजी की पढ़ाई चालू सत्र ही होनी थी। लेकिन अभी तक दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। आवेदन की तिथि बढ़ने के कारण अब सितंबर से ही पढन पाठन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। आवेदन की तिथि बीतने के बाद मेरिट तैयार होगी उसके बाद ही दाख्रिला प्रक्रिया शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें