फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस,खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश धान सहित अन्य खरीफ की फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। मौसम भी ठंडा हो गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर शाहगंज के सबरहद गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों के ऊपर बिजली का तार गिर गया। जिससे करेंट की चपेट में आने से एक की मौत हो गई और दो झुलस गए। झुलसे युवकों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक पखवारे से बरसात नहीं होने से मौसम गर्म हो गया था। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। रविवार की शाम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं सूख रही धान सहित अन्य फसलों के लिए अमृत साबित हुई है। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे।
मुफ़्तीगंज:
बारिश होने से धान सहित अन्य फसलों को जीवनदान मिला है। वहीं किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। किसान सुधीर यादव, राम आसरे यादव, शंभू नाथ राय, विजय शंकर राय, राम सम्हार यादव, राजेश राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बारिश फसलों के लिए अमृत साबित हुई।
विज्ञापन

खेतासराय:
नगर पंचायत खेतासराय में आधा घंटा हुई बारिश से मछली मार्केट, गुलशन कटरा चौराहा, पावर हाउस समेत अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। नालिया जाम होने से बारिश का पानी मोहल्लों में जमा हो गया।
सिरकोनी:
क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से एक तरफ जहां किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। क्षेत्र में रविवार की शाम चार बजे तेज हवा के साथ एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई जिससे किसानों के चेहरे खिल गए। कई दिनों से बारिश न होने से क्षेत्र में मौसम गरम हो गया था जिससे किसानों के साथ-साथ पशुपालक व क्षेत्रवासी भी परेशान थे। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें