फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षक मानदेय को लेकर चार सितंबर को घेरेंगे विस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में नगर के राधिका बाल विद्या मंदिर परिसर में हुई। जिसमें शिक्षकों के मानदेय पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह ने कहा कि मानदेय के लिए अब आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व लखनऊ के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व शिक्षक विधायक संजय मिश्र के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है कि शिक्षक दिवस के एक दिन पहले प्रदेश के सभी वित्त विहीन लखनऊ पहुंचकर विधान सभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा दिए जा रहे मानदेय को वर्तमान सरकार ने बिना कारण बताए ही बंद कर दिया। सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। शिक्षक नेता ने कहा कि मानदेय के लिए अगर सभी वित्तविहीन शिक्षक एकजुट होकर संघर्ष करेंगे तो सरकार को हर हाल में मानदेय देना ही होगा। जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हर हाल में मानदेय लेकर रहेंगे। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय रोककर शिक्षकों के साथ अन्याय की है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष नन्हकू गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों के मानदेय की मांग को लेकर चार सितंबर को विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। अमित दुबे ने कहा कि चार सितंबर को जिले के सभी वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक विद्यालय पर तालाबंदी कर घेराव को सफल बनाने में शामिल होंगे। संचालन प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर रमेश सिंह, श्यामधर मिश्र, सुनील शुक्ला, विकास सिंह, अंकुर द्विवेदी, विष्णु प्रताप सिंह, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें