फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष के लिए छ: प्रत्याशी डटे मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के 28 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर गहमा गहमी शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए छ: प्रत्याशी चुनाव मैदान में डंटे हैं। जबकि उपाध्यक्ष के लिए दो, महामंत्री के लिए चार, संयुक्त मंत्री के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए दो, लेखा निरीक्षक के लिए तीन प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चार वरिष्ठ सदस्यों के लिए पांच और सात कनिष्ठ सदस्यों के लिए 13 लोग चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए घनश्याम, जगत नरायन, रविंद्र नरायन, राजेंद्र लाल, राधेश्याम, सुबाष, उपाध्यक्ष पद पर शिव गोविंद, सैयद नजर हसन, महामंत्री के लिए अन्ना, दयाराम, बृजेश कुुमार, संजय अपना भाग्य आजमाएंगे। इसी तरह संयुक्त मंत्री में राजेश, शैलेंद्र विक्रम, कोषाध्यक्ष के लिए बाबू राम, शिव नरायन, लेखा निरीक्षक के लिए रमेश चंद्र, रामआसरे, लाल बहादुर चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह वरिष्ठ सदस्य के चार पदों के लिए अभिनव, माया शंकर, राजकुमार, शेषमणि, सुरेंद्र बहादुर, कनिष्ठ सदस्य के सात पदों के लिए अरविंद कुमार, अरूण कुमार, उमानाथ, कृष्ण कुमार, चंचल, निपेंद्र कुमार, प्रेमजीत उर्फ दीपक, विद्या देवी, राजबहादुर, सुधाकर, सुहेल अहमद, शेषमणि, हरिमोहन अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें