जलालपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार में तीन सप्ताह से लो वोल्टेज की समस्या से बाजार के लोग जुझ रहे है। बाजार निवासी चन्दन सेठ ने बताया कि सावन माह में प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर प्रतिदिन दूर-दराज से सैकड़ो कांवरिया दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। जो रात में मंदिर परिसर में बने धर्मशालाओं में विश्राम करते है। जिन्हे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। त्रिलोचन बाजार से मकरा चौराहा तक विद्युत तार जर्जर हो गया है। जो आये दिन कहीं न कहीं से टूटकर गिरता रहता है। जिससे बिजली व्यवस्ता आए दिन खराब हो जाती है। अगर जर्जर तार को नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एक सप्ताह के अन्दर जर्जर तार और लो वोल्टेज की समस्या को अगर बिजली विभाग दुरूस्त नही करता है तो सभी व्यापारी अपनी-अपनी प्रतिष्ठान को बन्द कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।