जौनपुर। त्रिभुवन सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार को अंबेडकर तिराहा दीवानी कचहरी रोड पर भारतीय डाक सेवा की पूर्व निदेशक एवं मुंबई हाईकोर्ट की अधिवक्ता आभा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह जनपद एवं पूर्वी उत्तर-प्रदेश का प्रथम सुपर स्पेशिएलटी अस्पताल है। इसमें अत्याुधिनक ढंग से नवजात शिशु की चिकित्सा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि जफराबाद भाजपा विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह और डा. श्रीनिवास मुर्की ने अपनी शुभकामनाएं दीं। डा. जयेश सिंह और स्पृहा सिंह ने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि ईश्वर द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में हमें जो वरदान मिला है हम जनपद की सेवा में उसका पूर्णरूपेण सदुपयोग करने का प्रयास करेंगे। अस्पताल के निदेशक नितेश सिंह चेयरमैन आइएमसीआर गवर्मेंट आईटीआई ने आए हुए अतिथियों और गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार प्रकट किया। उद्घाटन के पूर्व आभा सिंह का स्मृतिचिह्न देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डा. बीबी सिंह, ठाकुर बृजभुवन सिंह, रामकुमार सिंह, डा. अशोक सिंह, डा. विनोद सिंह, भोलानाथ सिंह, डा. सुबाष सिंह, विद्या प्रसाद सिंह, कन्हैया सिंह, जय प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, आशीष शुक्ला, आशीष सिंह, अजय पाठक, डा. उदय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वीरसिंह, डा. अरविंद सिंह, इंद्रभुवन सिंह आदि उपस्थित रहे।