फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनियांमऊ पुल काण्ड के शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। विकास खंड के धनियामऊ पुल कांड में आजादी की लड़ाई के दौरान 16 अगस्त 1942 को पुल तोड़ने के दौरान शहीद हुए अमर सपूतों को गुरुवार को नमन किया गया। शहीदों की याद में बने शहीद स्तंभ पर पुष्प चढ़ा उनकी वीरगाथा का वर्णन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं महाराष्ट्र बसपा प्रभारी अशोक सिंह एवं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

अशोक सिंह ने कहा कि इन वीर सपूतों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में शहीद हुए जमींदार सिंह सहित चार लोगों की वीर गाथा सुन उन्हें नमन किया। 16 अगस्त 1942 को बदलापुर थाना लूटने एवं पुल तोड़ने के लिए सैकड़ों नौजवानों का रेला घरों से निकल पड़ा। धनियामऊ पुल पर पहुंचते ही पुल टूटते देख अंग्रेज इंस्पेक्टर क्रोधित हो गया। इंस्पेक्टर आक्रोशित युवा नौजवानों की टोली पर गोली चलाने का आदेश होते ही अंग्रेजी सिपाही फायर शुरू कर दिए। दर्जन भर लोगों को गोली लगी। जिसमें जमींदार सिंह, रामअधार, राम पदारथ चौहान, रामनिहोर कहार शहीद हो गए। भाजपा शासन काल में किसी तरह एक शहीद स्तम्भ बना दिया गया। वह भी देखभाल के अभाव में उपेक्षित बना रहता है। इस दौरान जयबाबा सिंह, रामचंद्र मिश्र, मोतीलाल गुप्ता, प्राचार्य जगदीश प्रसाद सिंह सहित दर्जनों लोगों ने पुष्प चढ़ा उन्हें नमन किया। अध्यक्षता रामआसरे द्विवेदी एवं संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय ने किया। आयोजक शहीद जमींदार सिंह के प्रपौत्र डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें