फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सामाजिक संस्था ग्रुप ऑफ़ ह्यूमैनिटी की ओर से पांच सौ छात्रों को और सीएचसी डोभी में बेहतर सेवा देने वाले डाक्टर और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डोभी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र पर तैनात कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सत्यव्रत त्रिपाठी डीपीएम ने अच्छे कार्य करने वाले डा. प्रवीण कुमार सर्जन व कर्मचारियों ज्ञानचंद फार्मासिस्ट, श्रीमती ऊषा शर्मा पीसीपीएम, विशाल दुबे टीओ, एनएम राधिका देवी, विमलावती राय, शशिकला देवी स्टाफ नर्स, मनोज कुमार सिंह लिपिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि रामाशीष पांडेय सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ने डाक्टर एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की तथा अपनी ओर से अस्पताल के बेहतर व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये दान स्वरूप दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डा. एसके वर्मा व संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।
मछलीशहर: सामाजिक संस्था ग्रुप ऑफ़ ह्यूमैनिटी द्वारा राष्ट्रीय पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में 500 से अधिक छात्रों को पठन-पाठन सामग्री वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी ने बताया कि संस्था पिछले छह वर्ष से सामाजिक कार्यों में भाग ले रही है जिसका उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों की यथासंभव सहयोग करने की रही है। इस मौके पर जेपी मिश्र, वीरेंद्र शुक्ल, विनोद शुक्ल, नागेंद्र शुक्ल, आशीष सिंह, शशांक तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें