जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने विश्वविद्यालय के 15 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने बताया कि सम्मानित होने वाले कर्मचारियों ने प्रदत्त कर्तव्य एवं दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया। उन्हें विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पांच हजार रुपये दिया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में एमएम भट्ट, रहमतुल्लाह, संजय श्रीवास्तव, रमेश पाल, श्याम श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, ओपी गुप्ता, सुशील प्रजापति, मोहम्मद अफसर, सितेश श्रीवास्तव, इसरार, केदार सिंह नेगी, कृष्ण कवल पांडेय, सुरेश राम एवं मनजीत यादव शामिल रहे।