फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रेलर पुलिया से टकराया, तीन घंटे तक लगा जाम ..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के निकट जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे बेकाबू ट्रेलर पुलिया से टकरा गया। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे लगवाया तब जाकर कहीं यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

ट्रेलर सुबह जौनपुर की ओर से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। पोस्टमार्टम हाऊस के आगे प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के सामने पुलिया के पास पहुंचा था तभी पुलिया से टकरा गया। ट्रेलर का अगला पहिया पुलिया को तोड़कर सड़क किनारे खाई की ओर चला गया। चालक की होशियारी से ट्रेलर रुक गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिया के बगल में करीब बीस फीट गहरी खाई है। पुलिया से टक्कर होने के बाद ट्रेलर सड़क पर आड़े तिरछे खड़ा हो गया जिससे आवागमन ठप हो गया। इस दौरान वाजिदपुर तिराहे से लेकर गौराबादशापुर और धर्मापुर तक जाम लग गया। जाम में फंसे तमाम लोग अतिरिक्त दूरी तय कर रुट बदलकर निकल रहे थे। पुलिस ने क्रेन की मदद से टे्रेलर को सड़क से हटवाकर किनारे लगवाया तो करीब तीन घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। जौनपुर आजमगढ़ मार्ग पर जाम का असर शहर के भीतर तक रहा। तमाम वाहन सिपाह और सेंट पैट्रिक स्कूल से होकर शाही किला, चहारसू कोतवाली के रास्ते शाहगंज की ओर निकल रहे थे जबकि शाहगंज की ओर से आने वाले वाहन बाईपास की तरफ न जाकर कुत्तूपुर से सीधे शहर की ओर आ रहे थे। वाहनों के भारी दबाव के चलते कोतवाली, हरलालका रोड, नवाब यूसूफ रोड पर लोगं को देर तक जाम में फंसकर जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें