जौनपुर। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति ने 17 हजार रुपये मानदेय दिए जाने को लेकर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त को लखनऊ में अनुदेशक धरना प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि उनकी चार सूत्रीय मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है। 31 हजार अनुदेशक बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्हें मार्च 2017 से प्रतिमाह 17 हजार मानदेय दिलाया जाए। इस मौके पर सुमन लता, प्रदीप यादव, विपिन कुमार, आशा देवी, अंशू, कंचन, अनीता, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।