फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्टून के माध्यम से बच्चों को दी गई कानून की शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। स्थानीय विकास खंड के भोगीपट्टी गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को कार्टून के माध्यम से कानून की शिक्षा दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता विकास तिवारी का कहना है कि वह सभी प्राथमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों को कानून की जानकारी देंगे। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने अपने इस अभियान की शुरुआत अपने गांव से की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि समाज का हर नागरिक को कानून की जानकारी होगी तो अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय में तैनात शिक्षक हरिओम सहाय अध्यापक अजय राय, पुष्पा यादव, ममता पाठक से बच्चों को कार्टून के माध्यम से कानून की जानकारी देने की अपील की। इसके लिए उन्होंने खुद से तैयार की गई पुस्तक शिक्षकों को सौंपी। अपराध और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का एक मात्र उपाय है। समाज को कानून के विषय की जानकारी दी जाए। इस मौके पर अभयराज प्रजापति प्रधान, विनोद मिश्र, चंद्रबली यादव, साहबलाल, सूर्यनाथ, अनील प्रजापति, विकास प्रजापति, रेश्मा प्रजापति ,धीरज सेठ, धीरज विश्वकर्मा, अनील यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें